रांची, जनवरी 31 -- तोरपा, प्रतिनिधि। संत तेरेसा बालिका मध्य विधालय तोरपा में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विधालय प्रबंध समिति की सचिव सिस्टर सुभाषिनी खलखो ने दीप जलाकर किया। इसके बाद खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में दौड़, रिले रेस, बैलून रेस, बिस्किट रेस, बाधा दौड़, मेंढ़क दौड़ आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों ने इन प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और पुरस्कार जीते। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया गया और उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर विधालय की प्राचार्या सिस्टर विनीता ने कहा कि पढाई के साथ खेलकूद भी जरूरी है। खेल शारीरिक और मानसिक विकास में मदद करता है। सिस्टर विनीता ने खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि...