रुद्रपुर, फरवरी 22 -- खटीमा। सिटी कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर रमन हाउस विजेता घोषित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रंदीप पोखरिया, डिस्ट्रिक्ट जोनल प्रेसिडेंट लायन राजकुमार अरोरा, प्रेसिडेंट लायन हरमीत सिंह, सेक्रेटरी लायन विवेक अग्रवाल, सीनियर मेंबर लायन जितेंद्र बत्रा, विद्यालय संस्थापक मोहन चंद्र उपाध्याय, प्रबंधक प्रवीण उपाध्याय, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर तिलक उपाध्याय एवं प्राचार्य शुभ्रा सक्सेना ने दीप प्रज्वलन और खेल मशाल प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में विभिन्न खेल स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर रमन हाउस को विजेता घोषित किया गया। उसे स्व. रामदत्त उपाध्याय कप प्रदान किया गया। इस दौरान खेल ...