धनबाद, जनवरी 6 -- झरिया, प्रतिनिधि झरिया के बनियाहीर स्थित विवेकानंद विद्यालय में सोमवार को वार्षिक खेल कूद समारोह हुआ। इसका उद्घाटन शिक्षा विकास ट्रस्ट धनबाद के सभापति कैलाश प्रसाद अग्रवाल ने मशाल जलाकर किया। इस दौरान आयोजित 30 इवेंट में 463 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को रेड, ब्लू और ग्रीन हाउस में विभाजित किया गया था। जिसमें रेड हाउस विजेता घोषित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा विकास ट्रस्ट के सचिव अनिल डालमिया, धनबाद पब्लिक स्कूल हीरक ब्रांच के अध्यक्ष प्रभाष डोकानिया, मेन ब्रांच के सचिव अनिल अग्रवाल, हीरक ब्रांच के सचिव आलोक चौधरी, विद्यालय अध्यक्ष ओम प्रकाश कास्ट, सचिव मुकेश सोमानी, सज्जन कुमार खरकिया, प्राचार्य माधुरी गांगुली सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं व अभिभावकगण मौजूद थे। सभी प्रतिभागियों को ट्रॉफी और मे...