धनबाद, जनवरी 29 -- बलियापुर। डांगेपारा अपग्रेड हाई स्कूल में बुधवार को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई। बालिका वर्ग के दो सौ मीटर रेस में खुशी कुमारी ने बाजी मारी। जूही कुमारी दूसरे स्थान पर रहीं। सौ मीटर रेस में ज्योति, सोनाक्षी क्रमश: प्रथम व द्वितीय रहीं। शॉटपुट में अष्टमी कुमारी सबसे आगे रहीं। बालकवर्ग के दो सौ मीटर रेस में राहुल कुमार महतो अव्वल रहे। सचिन कुमार धीवर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्राची सहिस तीसरे स्थान पर रहे। एसएमसी अध्यक्ष रूपेश भंडारी, एचएम कृष्णा प्रसाद, गौतम भंडारी, दीपाली धीवर, रीना देवी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.