कोडरमा, फरवरी 17 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्थानीय महाराणा प्रताप चौक स्थित क्लोरोफिल स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी शामिल हुईं। उन्होंने विजेता बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के तहत प्ले ग्रुप के ग्रुप ए की रेस में रुद्र प्रथम, मसूद द्वितीय एवं रेयांश तृतीय रहे। ग्रुप बी में जय, चिन्मय और मुजम्मिल क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। नर्सरी वर्ग की रेस ए में अंबिक, शिवांश और हर्षित ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि रेस बी में आरव, अंश और शिवांश क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। एलकेजी की दोनों रेस में श्रेयांश, त्रिशान और प्रतीक तथा ...