औरैया, जनवरी 24 -- सहार, संवाददाता। सहार क्षेत्र के लहरापुर स्थित सच्चिदानंद जन सहयोगी इंटर कॉलेज में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। योगा में आकाश ने पहला स्थान हासिल किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में आस्था, सोनम व लवी भी अव्वल रहीं। कार्यक्रम में विद्यालय के संरक्षक देवेंद्र सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्जवलित कर किया। विद्यालय प्रशासन की ओर से स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। छात्रों में खासा उत्साह रहा प्रतियोगिता के दौरान छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजित खेल स्पर्धाओं में योग, म्यूजिकल चेयर, दौड़ तथा रंगोली प्रतियोगिता शामिल रहीं, जिनमें छात्र-छात्राओं ने ...