बिहारशरीफ, दिसम्बर 26 -- वार्षिक खेलकूद के विजेता हुए सम्मानित फोटो: 26 नालंदा 02: नालंदा में दौड़ प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी। नालंदा, निज संवाददाता। प्रखंड के सौरे में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता के विजेतओं को निदेशक ओमप्रकाश ने मेडल, सर्टिफिकेट और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेलकूद अब एक अनिवार्य अंग बन चुका है। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, समूह भावना और नेतृत्व क्षमता बढ़ती है। इस प्रतियोगिता में प्रकाश इंटरनेशनल स्कूल के 112 प्रतिभागी शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...