मेरठ, मार्च 11 -- राजकीय महिला महाविद्यालय दादरी चल रहे प्रथम वार्षिक क्रीड़ा समारोह का बुधवार को विधिवत समापन किया गया। समापन दिवस पर विभिन्न एथलेटिक और टीम प्रतियोगिताओ में छात्राओं ने भाग लेते हुए खेल कौशल का प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिलाई। क्रीड़ा प्रभारी जितेन्द्र विकल ने बताया कि 100 मीटर दौड़ में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ज्योति ने प्रथम, शोभना ने द्वितीय और पायल ने तृतीय, 200 मीटर दौड़ में ज्योति ने प्रथम, पूजा ने द्वितीय और सोनिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। टीम स्पर्धा कबड्डी प्रतियोगिता में उजाला की टीम विजेता और जाह्नवी की टीम उपविजेता रही। प्रभारी प्राचार्य प्रो. विशाल कुमार ने विजेता छात्राओं पुरस्कृत करते हुए शुभकामनाएं देकर उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करता हैं। क्र...