अल्मोड़ा, मार्च 17 -- राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की 38वीं वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम प्रधान पालपुर रविंद्र सिंह ने किया। दो सौ व 15 सौ मीटर मीटर बालक वर्ग में रोहित शर्मा पहले, तीन हजार मीटर में कुनाल, दो सौ मीटर बालिका में कृतिका पहले स्थान पर रही। यहां प्राचार्य डॉ. आभा अग्रवाल, क्रीड़ा प्रभारी डॉ. जगदीश चंद्र, डॉ. निर्मल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...