धनबाद, अप्रैल 18 -- बलियापुर, प्रतिनिधि। कृषि विज्ञान केन्द्र में शुक्रवार को केवीके के दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय वार्षिक कार्य योजना कार्यशाला का समापन हुआ। चालू वित्तीय वर्ष के लिए वार्षिक कार्य योजनाओं पर चर्चा हुई। आइसीएआर-अटारी के प्रधान वैज्ञानिक डॉ डीवी सिंह ने कहा कि वार्षिक कार्य योजनाओं का निर्माण स्थानीय मौसम परिस्थितियों के अनुरूप हो। किसानों के साथ अधिकाधिक संवाद, उनकी वास्तविक समस्याओं की पहचान कर उसके प्रभावी समाधान पर जोर दिया। कार्यशाला में प्रदेश के सभी 23 कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मौके पर अध्यक्ष वरीय वैज्ञानिक डॉ अनिल कुमार, डॉ आदर्श कुमार श्रीवास्तव आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...