वार्षिक एक्शन प्लान तैयार कर अविलंब जिले को करें समर्पित : उपायुक्त
बोकारो, मई 18 -- बोकारो, प्रतिनिधि। सोमवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने कृषि, सहकारिता, मत्स्य, पशुपालन, भूमि संरक्षण एवं सर्वेक्षण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं व कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को वित्तीय वर्ष 2026-27 का वार्षिक एक्शन प्लान अविलंब तैयार कर जिला को समर्पित करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने जिले की टांड भूमि पर विशेष ध्यान देते हुए अधिक से अधिक धान की खेती सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने बीज वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होने देने तथा किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही, मल्टी क्रॉप एवं इंटर क्रॉप खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। डीसी ने गांव का पानी गांव में एवं खेत का पानी खेत में अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने का निर्देश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.