नोएडा, फरवरी 24 -- ग्रेटर नोएडा। रक्षपाल बहादुर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में 24 और 25 फरवरी 2026 को आयोजित वार्षिक उत्सव 'कलाकृति - 2026' का मंगलवारा को बड़े उत्साह के साथ शुभारंभ हुआ। इस भव्य आयोजन में विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उत्सव के प्रथम दिवस पर आयोजित प्रमुख प्रतियोगिताओं में वॉलीबॉल, बैडमिंटन, शतरंज, कैरम, टेबल टेनिस, लेमन रेस तथा विशेष आकर्षण ब्लाइंड कोडिंग शामिल रहे। संस्थान के निदेशक डॉ. श्याम कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं, बल्कि टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच को भी प्रोत्साहित करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.