हल्द्वानी, फरवरी 10 -- हल्द्वानी। पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हल्द्वानी में वार्षिक उत्सव, पुरातन छात्रा सम्मेलन एवं विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह, प्रधानाचार्य डॉ.भारती नारायण भट्ट ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना, कव्वाली, पर्यावरण पर आधारित नाटक, लोकगीत, कविता पाठ की प्रस्तुति दी। द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जयसवाल उपस्थित रहे। पुरातन छात्राओं को स्मृति चिह्न दिए गए। शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.