बिजनौर, अप्रैल 2 -- बिजनौर। आरवी इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी परिसर में वार्षिक उत्सव (मंथन) 2026 का शुभारंभ किया गया। वार्षिक उत्सव (मंथन) 2026 का शुभारंभ संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर सन्नी देशवाल, संस्थान के निदेशक डॉ. नितिन अग्रवाल, फार्मेसी के निदेशक डॉ. हितेश कुमार, रजिस्ट्रार विपिन कुमार, चीफ प्रोक्टर विनीत कुमार, डीन अकेडमिक डॉ. जीशान अहमद, खेलकूद प्रतियोगिता के कोआर्डिनेटर फिरोज खान, गौरव कुमार व सभी विभागाध्यक्ष डॉ. आशुतोष कंसल, डॉ. सैयद ततहिर अब्बास नक्वी, विमल कुमार, मोहिन्द्र सिहं, सैयद हैदर एवं उज्जवल पाठक ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम के प्रथम दिन क्रीडा प्रतियोगिताओं में 40 से अधिक विभिन्न स्कूलो व संस्थानो के 600 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया । सर्वप्रथम मंथन समारोह में क्रिकेट मैच का शुभारंभ किया गया जिसमें 14 से...