गिरडीह, अप्रैल 14 -- सरिया, प्रतिनिधि। न्यू डिवाइन पब्लिक स्कूल, सरिया में रोशनी के बीच रविवार की चौथा वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों की प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक विनोद सिंह, अनूप पांडेय एवं सुशील मंडल उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम के संचालन में विकास बर्मा, सतीश मंडल और सूर्यनारायण पांडेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वार्षिकोत्सव के मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी, जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। यह भी पढ़ें- सरिया में न्यू डिवाइन पब्लिक स्कूल ने मनाया चौथा वार्षिक उत्सव क...