बक्सर, मार्च 31 -- युवा के लिए ----- बक्सर। नगर के सिविल लाइंस स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में वार्षिक आचार्य कार्यशाला के दूसरे दिन मंगलवार को छात्र छात्राओं में संचार कौशल, विषयों के अवधारणा को लेकर विस्तृत चर्चा व योजना बनाई गई। हेडमास्टर शैलेन्द्र कुमार ने वैज्ञानिक ढंग से बच्चों के जन्म से होने वाले मानसिक व शारीरिक विकास और उनके चरित्र गठन व सोचने के दृष्टिकोण पर जानकारी दी। जोयफुल लर्निंग के डेमो कक्षा का भी संपादन रंजू सिन्हा व विभा राय के द्वारा 'हेल्थी फूड बना जंक फूड' विषय पर दिया गया। आचार्य कुणाल कुमार ने पाठ्यक्रम के राष्ट्रीय शिक्षा नीति के समयबद्ध क्रियान्वयन पर विस्तृत प्रस्तुति दी। इसके अतिरिक्त कई दिलचस्प प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.