देहरादून, जून 15 -- ओएनजीसी अस्पताल में कार्यरत क्वेस कंपनी के संविदा कर्मचारियों द्वारा सोमवार को वार्षिक अवकाश (एनुअल लीव) के भुगतान की मांग को लेकर किए गए कार्य बहिष्कार का सकारात्मक परिणाम सामने आया। कर्मचारियों और यूनियन पदाधिकारियों की कंपनी प्रबंधन के साथ हुई वार्ता में वार्षिक अवकाश के भुगतान को लेकर सहमति बन गई, जिसके बाद कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार समाप्त कर दिया। संविदा कर्मचारियों का आरोप था कि उन्हें वेज पॉलिसी के तहत मिलने वाले वार्षिक अवकाश का भुगतान लंबे समय से नहीं किया गया था। इस संबंध में यूनियन ने पूर्व में भी कंपनी प्रबंधन और अस्पताल प्रशासन को कई बार अवगत कराया था। यह भी पढ़ें- वार्षिक अवकाश भुगतान पर बनी सहमति, कार्य बहिष्कार समाप्त मांग पूरी न होने पर कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया। सोमवार को ओएनजीस...