जौनपुर, मार्च 31 -- जौनपुर, संवाददाता। यूपीएमएसआरए जौनपुर इकाई का वार्षिक अधिवेशन रविवार की देर शाम मियांपुर स्थित एक लॉन में हुआ। कार्यक्रम राज्य कमेटी के पदाधिकारी शामिल हुए। संगठन के अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष रघुवंश उपाध्याय, सचिव आशुतोष त्रिपाठी तथा सह सचिव राजेश रावत मौजूद रहे। विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। आईएमए की अध्यक्षा डॉ. शुभा सिंह, आईडीए के अध्यक्ष डॉ. गौरव प्रकाश मौर्य, एनआईएमए के अध्यक्ष डॉ. डीसी मौर्या, सीडीए के प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर सिंह, लायर्स यूनियन के जय प्रकाश सिंह तथा आंगनवाड़ी अध्यक्षा सुनीता यादव ने कार्यक्रम में अपने विचार रखे। अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष मनोज सिंह ने की, जबकि संचालन इकाई सचिव अजय चौरसिया ने किया। इस दौरान वर्ष 2026 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अनिल मिश्रा को अध...