पटना, दिसम्बर 20 -- ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन का 101वां वार्षिक अधिवेशन 22 से 24 दिसंबर तक चारबाग रेलवे स्टेडियम लखनऊ में आयोजित होगा। इसमें रेल कर्मचारियों के 15 सूत्री मांगों पर चर्चा होगी। जिसमें रेलवे के 16 जोन के कर्मचारी नेता एवं प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता एआईआरएफ के अध्यक्ष डॉ. एन कन्हैया और नेतृत्व एआईआरएफ के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा करेंगे। इसमें हाजिपुर जोन के पांचों मंडल के कर्मचारी नेता एवं प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसीआरकेयू के मीडिया प्रभारी एके शर्मा ने बताया कि दानापुर मंडल से महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव के नेतृत्व में सभी प्रतिनिधि लखनऊ के लिए 21 दिसंबर को रवाना होंगे। जिसमें पटना शाखा सचिव विजय कुमार, डीके पांडेय, एसके मंडल, बिरेंद्र यादव, बिन्दु कुमार, मनोज कुमार पांडेय, मनीष कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता शाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.