बलिया, अप्रैल 18 -- सुखपुरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई का 61वां वार्षिक जनपदीय अधिवेशन तथा शैक्षिक विचार गोष्ठी आठ और नौ मई को सुखपुरा इन्टर कॉलेज में होगी। अधिवेशन के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रादेशिक अध्यक्ष अमर नाथ सिंह होंगे, विशिष्ट अतिथि डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल, ओम प्रकाश त्रिपाठी, रमेश चंद्र सिंह बतौर अतिथि शामिल होंगे। संघ के संरक्षक विजय कुमार सिंह ने बताया कि सम्मेलन में शिक्षा जगत तथा शिक्षकों की समस्याएं जैसे पुरानी पेंशन , ग्रीष्मावकाश में शिक्षकों की जनगणना में ड्यूटी लगाने आदि पर चर्चा की जायेगी तथा संघर्ष की रणनीति बनाई जायेगी। यह भी पढ़ें- शिक्षक समस्याओं का निस्तारण न होने पर होगा आंदोलन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...