बस्ती, अप्रैल 3 -- बस्ती। स्टेशन रोड पर स्थित कपिल गंगा पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को वार्षिक अंकपत्र वितरण समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। इस अवसर पर कक्षा-8 की छात्रा हर्षिता पांडेय ने 99.11 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सुभाष पाठक को 100 प्रतिशत उपस्थिति के लिए बेस्ट अटेंडेंस अवार्ड व वैभवी सिंह को बेस्ट ऑलराउंडर परफॉर्मर के रूप में सम्मानित किया गया। विभिन्न कक्षाओं में टॉप करने वाले विद्यार्थियों में नर्सरी से अद्विक मिश्रा, एलकेजी से कृष्णा अंकुश पाटिल, यूकेजी से श्रीयानवी सिंह, कक्षा-1 से अंजेश कुमार, कक्षा-2 से माही कुमारी, कक्षा-3 से रुद्र पांडेय, कक्षा-4 से बेदान्त मिश्रा, कक्षा-5 से धर्म कुमार, कक्षा-6 से...