बागपत, फरवरी 8 -- बड़ौत। नगर के दयानंद बाल विद्या मंदिर में चल रहे दो दिवसीय आर्य समाज के वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन रविवार को यज्ञ किया गया। जहां मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आचार्य डॉ़ सुश्रुत ने कहा कि इंसान को अभिमान का त्याग करना चाहिए। गायत्री मंत्र की विधि को बताते हुए उसे अर्थ सहित जपने और अर्थों के अनुसार अपने जीवन में सुधार लाने की प्रेरणा दी। भजनोपदेशक ओमप्रकाश आर्य व अरूण आर्य ने देशभक्ति भजन प्रस्तुत किए। वहीं भजनों के माध्यम से सामाजिक कुरीति दहेज प्रथा, नशाखोरी, जुआ, धुम्रपान आदि को त्यागने का संदेश दिया। कहा कि कुरीतियों के खत्म होने से समाज को एक नई दिशा मिलेगी और सुधार होगा। वहीं दयानंद बाल विद्या मंदिर के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और मेहनत व लगन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.