बहराइच, अप्रैल 3 -- तेजवापुर। प्राथमिक विद्यालय चक में वार्षिकोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक व अतिथि उपस्थित रहे और उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समापन पर कक्षा पांच के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई। शिक्षकों ने उन्हें उपहार देकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रधानाध्यापिका रेखा ने अतिथियों व अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.