गंगापार, मार्च 30 -- प्राथमिक विद्यालय भारतगंज द्वितीय में वार्षिकोत्सव एवं कक्षा 5 के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह सोमवार को बड़े ही धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। परीक्षा परिणाम भी घोषित किए गए,बच्चों में उत्साह रहा। बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर का चयन किया गया। कक्षा एक में ऋषभ कुमार प्रथम, अंशिका कुमारी द्वितीय व श्रेया तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा दो में दीपिका कुमारी प्रथम, आलमीन द्वितीय व नाजिया खातून तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा तीन में हसन रजा अंसारी प्रथम, अरिबा अंसारी द्वितीय व अजमतुन निशा तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं कक्षा 4 में आलिया प्रथम, जिकरा द्वितीय तथा आयुष व शिवांश संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रधानाध्यापक निसार अहमद द्वारा गोल्ड मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा सभ...