सुल्तानपुर, मार्च 22 -- सुलतानपुर,संवाददाता। शहर स्थित राधा रानी कुंवर कृष्णा इण्टर कॉलेज के सभागार में रविवार को प्रेरणा नाम से वार्षिकोत्सव कार्यक्रम एवं पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक उपलब्धियों को सम्मानित करना तथा अभिभावकों को विद्यालय की प्रगति से अवगत कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरपर्सन तृप्ति श्रीवास्तव, मैनेजर संदीप श्रीवास्तव एवं प्रधानाचार्या विंदू श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके बाद शैक्षणिक सत्र 2025-2026 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। जिसमें वर्षभर की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का विस्तृत विवरण दिया गया। प्रधानाचार्या ने उपस्थित अभिभावकों का स्वागत किया तथा विद्यालय की उपलब्धियों एवं आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला। समारोह का...