मिर्जापुर, अप्रैल 11 -- मिर्जापुर। पहाड़ी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय सिद्धी में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा, विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी फराह रईस ने मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्रा अंशिका जिसका चयन जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ है को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अटल आवासीय विद्यालय में चयनित छात्रा मौसम को पुरस्कृत किया। नव प्रवेश करने वाले बच्चों को भी शिक्षण किट देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने प्रधानाध्यापक दयानन्द मिश्र की प्रशंसा की। कहा कि प्रधानाध्यापक के लगन और तपस्या का परिणाम है कि पत्थर पर हरियाली है। नवोदय विद्यालय एवं अटल आवासीय विद्यालय में चयन होना गुणक्तायुक्त शिक्षण को प्रदर्शित करता है। एफआरसी...