प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 21 -- दयालगंज बाजार। आसपुर देवसरा ब्लॉक के क्षेत्र के लाखीपुर कप्सा गांव में शनिवार को रामभरोस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव हुआ। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नृत्य और नाटक आयोजित किए गए। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद उर्फ मोती सिंह ने विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार को बधाई दी। संचालन पवन कुमार सरोज ने किया। मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख आसपुर देवसरा लाल बहादुर सरोज, सतीश सिंह, मीडिया प्रभारी विनोद पांडे, तीबीपुर प्रधान शारदा प्रसाद द्विवेदी, धनेपुर ग्राम प्रधान सत्य प्रकाश यादव, पिंटू सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...