रिषिकेष, नवम्बर 30 -- नीलू मेमोरियल स्प्रिंगडेल्स एकेडमी ने 36वां वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया। वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम रही। मिस्सरवाला स्थित नीलू मेमोरियल स्प्रिंगडेल्स एकेडमी में 36वें वार्षिकोत्सव का शुभारंभ पूर्व वरिष्ठ वैज्ञानिक आशा राजवंशी ने किया। उन्होंने कहा कि समग्र शिक्षा के लिए पुस्तकीय ज्ञान के साथ व्यक्तित्व विकास भी अनिवार्य है। ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और रचनात्मकता को बढ़ाते हैं। सामाजिक कार्यकर्ता अल्पना वेजल ने कहा कि स्कूल द्वारा बच्चों को अपने हुनर का मंच देना सराहनीय पहल है, इससे बच्चों में टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। स्कूल प्रबंधक राजीव मेहरोत्रा ने कहा कि स्कूल सदैव प्रयासरत है कि छात्रों को आधुनिक शिक्षा के साथ जीवन मूल्यों का समन्वय मिले। उन्हों...