चम्पावत, अप्रैल 5 -- पाटी में विद्या भारती की ओर संचालित डॉ. लीलाधर भट्ट विद्या मंदिर इंटर कालेज और पंडित मोतीराम शास्त्री सरस्वती शिशु मंदिर पाटी के स्कूलों का रविवार को संयुक्त रुप से वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य किशोर भट्ट के संचालन में कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, गुजराती नृत्य प्रस्तुत करने के साथ ही भस्मासुर वध नाटक, देशभक्ति नाटक प्रस्तुत किए। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं ने योगा आसन, अंग्रेजी भाषण आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सतीश पांडेय ने कहा विद्या भारती की ओर संचालित स्कूल बच्चों के सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर है। पूर्व संभाग निरीक्षक कृष्णानंद चौबे ने संस्कारवान शिक्षा की बात के साथ ही नशे से दूर रहने को प्रेरित किया। मौसम खराब होने के बाद भी अधिक संख्या में अभिभावक...