सोनभद्र, फरवरी 26 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को 44वां वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। छात्र- छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक, नृत्य व गायन की प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं वार्षिक/सेमेस्टर परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र- छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी मिर्जापुर प्रोफ़ेसर डॉ चंद्र प्रकाश नें महाविद्यालय के शैक्षणिक वर्ष की उत्कृष्ट सराहना करते हुए छात्र-छात्राओं से निरंतर अनुकूल कर नए कौशल हासिल करने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ प्रमोद कुमार तथा संचालन डॉ संतोष क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.