गोरखपुर, फरवरी 26 -- गोरखपुर। जेपी नेशनल पब्लिक स्कूल का द्वितीय वार्षिकोत्सव बुधवार को बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन और सृजनात्मकता का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय विद्यालय प्रभातक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गौरव गोस्वामी रहे। कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक उत्कृष्टता को सम्मानित करते हुए कक्षा 6, 7 एवं 8 के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 6 मेधावी विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनमें प्रमुख रूप से कक्षा 7 की रहीमा, कक्षा 8 की सोनाली तथा कक्षा 6 की माही शर्मा शामिल रहीं। विद्यालय प्रबंधन ने इस सफल आयोजन के लिए समस्त शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.