रायबरेली, अप्रैल 9 -- लालगंज। परिषदीय स्कूल चांदा टीकर में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय सिंह चंदेल के संयोजन में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार ओझा, विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान राम औतार तथा अध्यक्षता विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य रणबीर सिंह ने की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...