बिजनौर, अप्रैल 9 -- चांदपुर के ग्राम इस्माईलपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय इस्माईलपुर प्रथम में गुरुवार को वार्षिकोत्सव एवं स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत नामांकन उत्सव धूमधाम से मनाया गया। नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत करते हुए उन्हें बैग एवं अन्य उपहार वितरित किए गए। वहीं कक्षा 5 के विद्यार्थियों को विदाई देते हुए परीक्षा परिणाम भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा ब्लॉक प्रमुख कपिल चौधरी,बीईओ गजेन्द्र सिंह एवं डायट प्रवक्ता ममता रानी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने फैशन शो, लेजियम, देशभक्ति गीत एवं विभिन्न नृत्य प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कि...