बदायूं, अप्रैल 1 -- उच्च प्राथमिक विद्यालय दहेमूं में शिक्षा चौपाल एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। बीईओ प्रशांत सिंह राठौर एवं शिक्षक संघ अध्यक्ष उझानी अरविंद दीक्षित ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं द्वारा मन मोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये। बच्चों को इस दौरान रिपोर्ट कार्ड भी वितरित किये। न्याय पंचायत दहेमू के उच्च प्राथमिक विद्यालय पीर खंदना के अध्यापक राघवेंद्र शर्मा एवं प्राथमिक फूलपुर प्रधानाध्यापक छोटेलाल को सेवानिवृत्ति होने पर विदाई दी। प्रधानाध्यापक संतोष उपाध्याय, ग्राम प्रधान अनार सिंह, खुशीराम, जावेद सिद्दीकी,विजेंद्र सिंह मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...