आगरा, मार्च 19 -- पटियाली विकास खंड क्षेत्र के दरियावगंज स्थित कंपोजिट विद्यालय में गुरुवार को वार्षिक उत्सव संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आशा देवी के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसके बाद मेधावी एवं प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। वार्षिकोत्सव में अतिथियों के रूप में सेवानिवृत्त शिक्षक अब्दुल रज्जाक, पूर्व सैनिक हरि विलास माथुर, प्रधानाध्यापक नगला जैली यशवीर सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि तरुण कमल उर्फ शंभु राठौर रहे। सभी मेधावियों व प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान संचालक डा. पंकज कुमार वार्ष्णेय, शैतान सिंह, गोल्डी राठौर, रश्मि वर्मा, मानवेंद्र सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.