महाराजगंज, अप्रैल 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पनियरा ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय बेनीगंज में वार्षिकोत्सव, मेधा सम्मान व विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी पनियरा शिव कुमार ने कक्षा 8 पास होने वाले बच्चों को रिपोर्ट कार्ड के साथ मोमेंटो, मेडल व अन्य स्टेशनरी सामान देकर सम्मानित किया। इसमें कक्षा 8 में प्रथम स्थान अभिषेक सिंह को, द्वितीय स्थान किशन साहनी को, तृतीय स्थान अंश गौंड को मिला। छात्रा राजदीप, वर्तिका के साथ राष्ट्रीय राज्य आधारित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभिषेक, अंश गौंड को मेडल देकर सम्मानित किया गया। संचालन नोडल संकुल मो. अय्यूब अंसारी ने किया। प्रभारी प्रधानाध्यापिका अनिता दूबे ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संजय कुमार शुक्ला, अवनीश उपाध्याय, अरबिन्द कुमार पाण्डेय, रमेश पाण्डेय...