गाजीपुर, मार्च 31 -- सैदपुर। क्षेत्र के मसूदपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को वार्षिकोत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजित हुआ। शिक्षिका ऋचा शुक्ला के निर्देशन में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें देशभक्ति गीतों पर समूह नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। समारोह के दौरान कक्षा 6, 7 और 8 की वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही "ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ" के तहत स्वच्छता, पौधरोपण, संक्रामक रोग रोकथाम सहित विभिन्न गतिविधियों में योगदान देने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक राघवेन्द्र मिश्र ने विद्यार्थियों को मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। संचालन छात्रा कोमल और अनन्या ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...