लखनऊ, दिसम्बर 18 -- जानकीपुरम स्थित महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने नृत्य, नाट्य प्रस्तुतियां और मधुर संगीत प्रस्तुत किया। रंग-बिरंगी और शक्तिशाली प्रस्तुतियों को दर्शकों ने सराहा। बच्चों ने सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और उसके सकारात्मक व नकारात्मक पक्षों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से पेश किया। बच्चों ने योग प्रदर्शन कर शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य और नृत्य, भाषण एवं नाटकों के जरिये समय प्रबंधन, रोकथाम, उपचार एवं पुनर्वास विषयों पर सार्थक संदेश दिए। अव्वल छात्रों और शिक्षकों को स्व. रमेश चंद अग्रवाल (टाटा) छात्रवृत्ति एवं निर्मला देवी बंसल सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार से नवाजा गया। प्रधानाचार्या भावना सिंह ने स्कूल की प्रगति रिपोर्ट पेश की। अपर नगर आयुक्त अरविंद कुमार राव और डॉ. सुमित रुंगटा के अलावा...