प्रयागराज, फरवरी 7 -- एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज का वार्षिकोत्सव 'उदिता' शनिवार को ऑडिटोरियम 'द पाठशाला' में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व छात्रा एवं गोंडा की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को आत्मविश्वास, अनुशासन और निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस मौके पर अलग-अलग संकाय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को मेडल और पुरस्कार प्रदान कर नवाजा गया। इससे पूर्व प्राचार्य प्रो. ललिमा सिंह ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए छात्राओं व शिक्षकों की उपलब्धियों की जानकारी दी। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में नुक्कड़ नाटक, घूमर नृत्य आदि कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर कॉलेज की ई-जर्नल अनुसंधान प्रवाह का भी विमोचन किया गया। स्वर्ण पदक और पुरस्कार विजेता छात्राएं - किर्ति को मनोहर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.