रायबरेली, अप्रैल 8 -- शिवगढ़ संवाददाता। क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बेड़ारु के वार्षिकोत्सव में मेधावी छात्रों का सम्मान हुआ। यह कार्यक्रम प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इसके मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार मिश्र व विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य विनय वर्मा रहे। जनपद स्तर पर राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में चयनित विद्यालय के नौ छात्रों में चांदनी, प्रीती,आर्यन,आंशिका,देवेंद्र,सत्येन्द्र व अर्पित को सामान्य ज्ञान प्रतियोगी पुस्तक व शिक्षण सामग्री देकर पुरस्कृत किया गया। इस सत्र में कक्षा आठ में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले आर्यन,चांदनी, सत्येन्द्र सहित कक्षा में उत्तीर्ण करने वाले सभी 48 छात्रों को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय की छात्रा प्राची का अटल आवासीय विद्यालय में चयन होने पर उसे भ...