मुरादाबाद, दिसम्बर 21 -- मुरादाबाद। किड्जी हर्ष प्ले स्कूल कांशीराम नगर में आठवें वार्षिकोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन गणेश वंदना के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रिया अग्रवाल, अल्पना रितेश गुप्ता व डॉ. अनुज त्यागी रहे। सभी अतिथियों का स्वागत स्कूल की प्रबंधक सोना गुप्ता ने किया। उन्होंने बताया कि स्कूल में शिक्षा ले रहे सभी बच्चों की छिपी प्रतिभा को निखारने का उन्होंने बेहतर प्रयास किया। कार्यक्रम की थीम सदाबहार यादों का उत्सव रखा गया। इसके अंतर्गत सभी परफारमेंस 80 के दशक के बॉलीवुड से प्रेरित होकर आयोजित की गई। इस मौके पर अदिति राघव, करिश्मा गुप्ता, अर्चना सिंह, तनु गिल, रजनी ढौंडियाल, पवन कुमार, तान्या शर्मा, पायल कोहली, इंद्रजीत कौर, पूजा, परि गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.