सीतापुर, फरवरी 15 -- रेउसा, संवाददाता। एचएआर मेमो. इंटर कॉलेज में रविवार को वार्षिक उत्सव एवं छात्र विदाई समारोह का भव्य आयोजन हुआ। स्कूल प्रबंधन ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि संग्राम सिंह पटेल ने अपने संबोधन में एकता और प्रेम पर बल देते हुए कहा ढाई आखर प्रेम का, पढ़े सो पंडित होय। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और हमें आपसी भाईचारे के साथ रहना चाहिए। विद्यालय के बच्चों ने मनमोहक झांकियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। देशभक्ति गीत आंखें मेरी मंदिर मस्जिद, दिल है गुरुद्वारा पर बाल कलाकारों के अभिनय की सभी ने सराहना की। सीता स्वयंवर एकांकी में श्रीराम द्वारा धनुष भंग का मंचन हुआ। रामलीला, दांडिया नृत्य एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.