गोंडा, अप्रैल 13 -- करनैलगंज, संवाददाता। विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रुदौली में सोमवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक दिनेश कुमार सिंह व विश्वजीत मिश्र ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने नाट्यमंचन के माध्यम से दहेज प्रथा के प्रति जागरूक किया। सेवानिवृत्त शिक्षक दिनेश कुमार सिंह व विश्वजीत मिश्रा को धार्मिक पुस्तक व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। शिक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में छिपी प्रतिभा का विकास होता है। इस अवसर पर इंद्रकुमार सिंह, प्रवेश तिवारी, ननके सिंह, मनोज शर्मा, गिरिजाशंकर तिवारी, मनुआ त्रिपाठी आदि रहे। यह भी पढ़ें- सरिया में न्यू डिवाइन पब्लिक स्कूल ने मनाया चौथा वार्षिक उत्सव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...