गाजीपुर, फरवरी 24 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सरदरपुर स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया। बच्चों ने प्रेरक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसे अभिभावकों ने खूब सराहा। छात्राओं ने कारगिल विजय पर झांकी प्रस्तुत किया, जिसमें चांदनी, अक्षिता, सीमर, शिवांगी, अंशु, साक्षी, नंदिनी और मुस्कान शामिल थीं। बुलबुल, नंदिनी और सलोनी ने हमारा तिरंगा ऊंचा रहे गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। साथ ही छात्राओं ने देवरानी-जेठानी की कलह, भ्रूण हत्या और पापा शराब मत पीना जैसे सामाजिक मुद्दों पर एकांकी प्रस्तुत कर दर्शकों को प्रभावित किया। शिवांगी, अक्षिता, साक्षी, अंशु, श्रृष्टि, सीमर, ज्योति, अर्पिता, रूचि, चांदनी और रूपा ने वंदे भारती और केरल के पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए। प्रिया, सल...