मधुबनी, दिसम्बर 23 -- फूलपरास। संस्कार भारती ग्लोबल स्कूल के 17वें वार्षिकोत्सव समारोह के दूसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक डॉ. विजय रंजन, प्रबंध निदेशक डॉ. विजया सिंह, रीजनल सेकेंड्री स्कूल मधुबनी के निदेशक आर.एस.पांडे, संदीप यूनिवर्सिटी सिजौल के सुनील कुमार झा संग उप प्राचार्य के. डी. राय के द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। बच्चों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गान से कार्यक्रम का शानदार आगाज हुआ। कार्यक्रम में ट्राइब्यूट टू शारदा सिन्हा, ओल्ड एज होम, माइम एक्ट, माई फादर माई हीरो, नारी शक्ति को समर्पित डिसएबिलिटी-स्ट्रेंथ एंड डिग्निटी, हमारे सैनिकों को समर्पित आर्मी एक्ट, अंधेरे नगरी चौपट राजा, एसेंडर्स रिटर्न आदि नुक्कड़-नाटक, एकांकी व लघु-नाटिकाओं ने दर्शकों को सोचने पर विवश कर दिया। अतिथिगण एवं अभिभावकगण बच्चों की प्रस्तुति तथा...