बलिया, फरवरी 14 -- बैरिया। भारती सदन विद्यालय बैरिया का छठवां वार्षिकोत्सव समारोह शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। शुभारंभ विद्या की देवी मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप जलाकर किया गया। स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना, गीत व नृत्य प्रस्तुत कर लोंगो का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि एडीआरएम निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि भारती सदन के बच्चों के बीच पहुंचकर यह महसूस हुआ कि इन्हें शिक्षा के साथ साथ संस्कार भी दिया जा रहा है। आज शिक्षा चाहे जितना भी आगे बढ़ जाय संस्कार पीछे छूट रहा है। शिक्षण संस्थाओं की यह जिम्मेदारी हैं कि वे बच्चों में बचपन से ही शिक्षा के साथ संस्कार भी डाले।विशिष्ट अतिथि गोपाल सिंह ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गये सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना किया। इस मौके पर प्रबंधक पवन सिंह, प्रधानाचार्य शैलेन्द्र पांडे, एसडीआई पं...