उरई, अप्रैल 25 -- एट। संवाददाता शिक्षा विद्यापीठ पब्लिक स्कूल/ अंकुरण प्ले स्कूल में वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर आपरेशन सिंदूर और पहलगाम अटैक पर बच्चों ने नारी शक्ति और देशभक्ति का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया, जिसने सभी के मन में गर्व और प्रेरणा का संचार किया। मौजूद लोगों व अतिथिगणों ने तालियां बजाकर उत्साहबर्धन किया। बेहतर प्रदर्शन पर बच्चों को पुरस्कृ़त किया गया। स्कूल के डायरेक्टर दीपेंद्र सिंह ने जरूरतमंद पांच बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी ली।समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. प्रवीण सिंह जादौन (डायरेक्टर, उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ), विशिष्ट अतिथि व कार्यक्रम अध्यक्ष अशोक कुमार राठौर मैनेजर एसआर ग्रुप, विशिष्ट अतिथि रमाकांत द्विवेदी, सीताशरण गौतम ने कार्यक्रम की शुरुआत की। क्लासिकल डांस में बच्चों ने भारतीय संस्क...