जौनपुर, फरवरी 23 -- खुटहन। क्षेत्र के अस्पताल रोड स्थित टीकेयू पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मना। छात्रों ने प्रस्तुत राष्ट्रीय गीत, एकांकी नाटक, कव्वाली तथा सामूहिक नृत्य ने उपस्थितों का मन मोह लिया। शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. विजय चतुर्वेदी ने देवी सरस्वती की प्रतिमा पर दीप जलाकर की। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति रहे। इस मौके पर नगरपालिका चेयरमैन मनोरमा मौर्या, ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामचन्द्र मिश्रा, विनोद तिवारी मौजूद थे। अध्यक्षता प्रबंधक साकेत कुमार पाण्डेय ने की तथा संचालन प्रमोद पाण्डेय ने किया। हिमांशु को मिला 98.07 परसेंटाइल डोभी। क्षेत्र के एक होनहार छात्र ने अपनी प्रतिभा के दम पर जिले का नाम रोशन किया है। कुसुम्ही गांव निवासी हिमां...