हमीरपुर, फरवरी 27 -- हमीरपुर। पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय कलौलीजार में वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। समारोह में नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि सुमेरपुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि लालाराम यादव, खंड शिक्षाधिकारी प्रभाकर तोमर ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कम्प्यूटर कक्ष का उद्घाटन किया। छात्र-छात्राओं ने काली तांडव, रानी लक्ष्मीबाई, माखन देदे गुजरिया, राष्ट्रीय गीत व विभिन्न प्रकार के गीत प्रस्तुत किए। कृषक भारतीय विद्यालय उजनेड़ी के प्रधानाचार्य शिवनारायण यादव ने कहा कि पीएमश्री केंद्र सरकार की ऐसी योजना है जिसमें स्कूलों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से मुक्त बनाया जा रहा है। इस मौके पर ग्राम प्रधान अरविंद यादव, सेवानिवृत्त शिक्षक लालदिवान यादव, कैलाश प्रसाद सोनी, विज्ञान क्लब के अध्यक्ष जी...