मिर्जापुर, मार्च 27 -- अहरौरा,मिर्जापुर। नगर पालिका क्षेत्र में स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय बुढ़ादेई का द्वितीय वार्षिक उत्सव अमृत महोत्सव के रूप में गुरुवार को रंगारंग सांस्कृतिक के बीच मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों को जमकर धमाल मचाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने बतौर मुख्य अतिथि पुरस्कृत भी किया। विद्यालय के नन्हे-मुन्ने छात्रों ने गणेश वंदना और सरस्वती वंदना से कार्यक्रम को गति दी। इसके बाद विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला में गायन,वादन और नृत्य के साथ ऑपरेशन सिंदूर, सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव पर अधाारित प्रस्तुतियों ने बड़ों को सोचने पर विवश कर दिया। साथ ही महामंत्र हरे कृष्ण हरे, कृष्ण कृष्ण,हरे हरे, हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे पर जबरजस्त नृत्य प्रस्तुत कर उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.